शक्तिनगर/सोनभद्र। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल के छात्रों द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर राष्ट्र निर्माण एवं मजबूत लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
जागरूकता रैली की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने अपने संबोधन से की। शिक्षक विमल शर्मा ने ओजस्वी नारों के माध्यम से विद्यार्थियों में उल्लास का संचार किया।
मतदाता जागरूकता रैली शिक्षक सी एस जोशी के नेतृत्व में संपूर्ण कॉलोनी परिसर में आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के समस्त विद्यार्थियों व शिक्षकों की सहभागिता रही।

