डिवाइडर में बाइक टकराई एक कि मौत दो गम्भीर रेफर

---Advertisement---

बग्घा सिंह,

बीजपुर(सोनभद्र) थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी मैटेरियल गेट के समीप मंगलवार शाम एक बाइक चालक सड़क किनारे बने डिवाडर में टकरा गया जिसमें एक की मौत हो गयी वहीं उसपर सवार दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।इसी दुर्घटना को देखने पहुँचे एक ब्यक्ति को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह भी घायल हो गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों को एनटीपीसी के धन्वन्तरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया बाकी दो की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बैढन ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कृष्णा पुत्र गुलाब बैगा उम्र 22 वर्ष निवासी शांतिनगर सिरसोती से गेंहू काट कर बाइक से घर आरहा था उसी बाइक पर गोपाल पुत्र जयराम गोड़ निवासी नकटू उम्र 23 वर्ष पीछे बैठा था बाइक मैटेरियल गेट के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए मौके पर भीड़ लग गयी तो दुर्घटना को देखने के लिए सन्तोष विश्वकर्मा पुत्र बसपति उम्र 40 वर्ष निवासी डोडहर स्कूटर से रुक कर देखने लगा कि पीछे से आरही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह भी घायल हो गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान कृष्णा की मौत हो गयी। वहीं गोपाल और सन्तोष विश्वकर्मा की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर बैढन के लिए रेफर कर दिया। युवक के मौत की खबर पर पुलिस ने मौके पहुँच दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गयी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment