(दुद्धी/ सोनभद्र) जय बजरंग अखाड़ा केन्द्रीय कमेटी की बैठक अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि की अध्यक्षता में महावीर मंदिर परिसर में शनिवार को संपन्न हुई| महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अध्यक्ष एवं महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता ने कार्यकरिणी को भंग को नये सिरे से चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा| काफी चिंतन के बाद कमेटी के मुख्य संरक्षक राम लोचन तिवारी ने उपस्थित सदस्यों के समर्थन से पंकज जायसवाल को अध्यक्ष एवं दीपक गुप्ता को महामंत्री पद के लिए नामित किया| इसके साथ ही उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री को निर्देशित किया कि नवगठित कमेटी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगामी दिनों में पड़ने वाले रामनवमी पर्व को पुरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाने के लिए कमेटी का पूर्व की भाँती जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए सहयोग करेगे| उपस्थित जनों ने निवर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री के दो दशक के कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए कहा विपरीत हालात में भी वे अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया| जिससे दुद्धी शीतर की जनता में हिंदुत्व को लेकर काफी जागरूकता देखने को मिली थी| नई कमेटी में अध्यक्ष पंकज जायसवाल,महामंत्री दीपक गुप्ता,वरिष्ट उपाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रहरि,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता,आलोक अग्रहरि,कोषाध्यक्ष कृपा शंकर अग्रहरि”गुड्डू”,मंत्री राजेश जौहरी,संगठन मंत्री विकास कुमार भोलू,कानूनी सलाहकार रामपाल जौहरी,मीडिया प्रभारी विष्णु अग्रहरि,सूचना मंत्री पवन सिंह एवं भोलू जायसलवाल बनाये गये| जबकि मुख्य संरक्षक रामलोचन तिवारी,संरक्षक मंडल में धीरेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार भुंडू,कन्हैया लाल अग्रहरि,विनय कुमार पप्पू,कमलेश मोहन को रखा गया|

