अशोक मद्धेशिया/अनिल जायसवाल
संवाददाता
ओबरा-डाला/सोनभद्र। डाला मुख्य मार्केट में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री का ओबरा भलुआ टोला में स्थित माइंस खदान से सीमेंट बनाने के लिए कंपनी द्वारा पत्थर लाया जाता हैं जिसमें ब्लास्टिंग का प्रयोग किया जाता हैं। जो ब्लास्टिंग नियम को दरकिनार करते हुए क्षमता से अधिक प्रयोग करके खदान उड़ाया जाता हैं जिस ब्लास्टिंग से भलुआ टोला चूड़ी गली तक स्थित सभी रहवासियों के मकान में कंपन्न होता हैं। जिससे परिजन बच्चे सभी डर से में जीने पर मजबूर हैं और अंदर ही अंदर आक्रोषित हैं जो गुस्सा कभी धरना प्रदर्शन के रुप में फूट सकता हैं।
इस संबंध में सभासद राजू साहनी ने बताया कि अल्ट्राटेक के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन नियम विरुद्ध हैवी ब्लास्टिंग करके भलुआ टोला चूड़ी गली,मलिन बस्ती के अधिकतर मकानों के छत और नींव ब्लास्टिंग के जर्जर हो रहें हैं लाख शिकायतें के बाद कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ता हैं हमने ओबरा एसडीएम को लिखित
प्रार्थना पत्र दिया हैं
सभासद राजू साहनी निवासियों के साथ कल मिलकर लिखित आवेदन पुनः ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक को दिये और कंपनी के द्वारा नियमविरुद्ध हैंवी ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल कुमार,राजू साहनी, राजनारायण, अजीत कनौजिया, विरेन्द्र मित्तल, प्रतीक गुप्ता,अतीक अहमद सहित अन्य रहवासी मौजूद रहें।

