दुद्धी मे सिविल बार संघ भंग, अध्यक्ष / सचिव सहित अन्य पदों पर जल्द होगा चुनाव ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय मुंसिफ कोर्ट परिसर के सिविल बार सभागार मे अध्यक्ष रामलोचन तिवारी की अध्यक्षता मे सिविल बार एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे सचिव रामेश्वर राव द्वारा वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी की लेखा -जोखा पेश किया गया, जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत से पास कर दिया।कार्यकारिणी की अंतिम बैठक मे सत्यनारायण यादव, प्रभु सिंह, रामजी पाण्डेय, नंदलाल, अमिताभ जायसवाल, विश्वनाथ गुप्ता, नागेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की। आपसी विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने वर्तमान कार्यकारिणी भंग की घोषणा की।कार्यकारिणी भंग होते ही संभावित उम्मीदवार अपनी अपनी पैनल बनाने मे जुट गए हैं और अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों के लिए दावेदारी पेश करते हुए समर्थन की अपील करने लगे।
कार्यकारिणी भंग के बाद एल्डर कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें एल्डर कमेटी चेयरमैन/मुख्य चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा को नामित किया गया, जबकि सहायक चुनाव अधिकारी जवाहर लाल पिंटू, अंजनी सिंह, मनोज कुमार मिश्रा तथा रामनरेश को चुना गया।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी भंग हो गई हैं। 30 मार्च के बाद सिविल बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा सकती हैं।

सिविल बार एसोसिएशन की बैठक मे मुख्य रूप से विश्वनाथ गुप्ता, छोटेलाल, नंदलाल, सत्यनारायण यादव, शिवशंकर प्रसाद, मनोज मिश्रा,प्रभु सिंह, रामेश्वर राव, अंजनी सिंह, रविंद्र यादव, आशीष गुप्ता, रमेश यादव,अंजनी यादव, महेंद्र जायसवाल, संजय यादव,रेणुवंती, सुखसागर, राकेश, आदर्श सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन सचिव रामेश्वर राव ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment