सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | वन प्रभाग रेणुकूट के विंढ़मगंज रेंज व थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोधडीह और औराडण्डी के बीच कनहर नदी से बालू खनन कर बुधवार की सुबह अवैध बालू परिवहन करते एक टीपर को ग्रामीणों ने रोक लिया और वन विभाग को सूचना दी । इसी बीच वन विभाग के वाचरों को धमकी देकर टीपर चालक फरार हो गया। रेंजर ने थाने मे नामजद तहरीर दी है।ग्रामीणों की माने तो बोधाडीह मे वन रक्षक और वन दरोगा के मौन सहमति पर शाम से लेकर सुबह तक कनहर से अवैध बालू खनन कर उसे टिपरों मे लोड कर अवैध रूप से कोन ,रामगढ़,कचनरवां झारखंड के नगर, तक बालू का परिवहन किया जा रहा है।जिससे नदी का अस्तित्व खतरे मे है | और पर्यावरण सहित राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं |स्थानीय ग्रामीणों ने टीपर रोक कर पुलिस ,वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वाचर टीपर को पकड़ कर रेंज कार्यालय ले जा रहा था कि टीपर चालक वाचर को रास्ते मे वाहन से उतार कर फरार हो गया। रेंजर इमरान खान ने सेल फोन पर बताया कि जो लोग टीपर रोके थे वे लोग गलत किए उनकी जान को खतरा हो सकता था। हमारे वाचर भी खतरे मे आ गए थे। ग्रामीण टीपर रोकने के बजाय हमे सूचित करते तो हम टीपर पकड़ लेते।विभाग की मिली भगत नही है हमने खनन में लिप्त व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है |

