17 लाख का हेरोईन के साथ 3 तस्कर को एसओजी व हाथीनाला पुलिस ने  किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

 हाजी सलीम हूसैन,,सोनभद्र

17 लाख का हेरोईन के साथ 3 तस्कर को एसओजी व हाथीनाला पुलिस ने  किया गिरफ्तार, एक अदद स्वीफ्ट डिजायर कार से 170 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये) व बिक्री के 55 हजार रुपये बरामद ।*आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन, गांजा, शराब) तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्विवेदी के निर्देशन में आज दिनांक-28.03.2024 को समय 10.15 बजे एसओजी व थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हाथीनाला-रेनूकुट बार्डर से एक अदद स्वीफ्ट डिजायर कार से 170 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये) व हेरोइन बिक्री के 55 हजार रुपये बरामद कर मौके से 03 नफर हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0-14/2024. धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों के विरुद्ध टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण पूछताछ-* पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग बाराबंकी के तस्कर मो0 रिजवान उर्फ अंकल से हेरोइन खरिदकर यहां लाकर फूटकर में बेचते हैं। हेरोइन का पैसा ज्यादातर कैस व कुछ ऑनलाइन भी मो0 रिजवान उर्फ अंकल को भेजे हैं ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण –*
01. आकाश सोनकर पुत्र प्रेम लाल सोनकर उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी चण्डी होटल थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
02. रिजवान अंसारी पुत्र इकराम अंसारी उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी बनकट मोड़ थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03. अजीत कुमार पुत्र निर्मल सिंह मौर्या उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ओदार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. 170 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये)।
2. एक अदद स्वीफ्ट डिजायर कार।
3. हेरोइन बिक्री के 55 हजार रुपये नगद ।
4. 03 अदद मोबाइल फोन (01 अदद i phone, 02 अदद एण्ड्रायड फोन )।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
1. प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र।
2. निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 प्रेमशंकर मिश्रा थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 जगदीश मौर्य, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 सतीश पटेल, कां0 प्रेम कुमार चौरसिया, कां0 जय प्रकाश सरोज एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 तेरसू यादव, हे0का0 विनोद यादव, हे0का0 विश्वशंकर उपाध्याय थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment