अनिल जायसवाल)
डाला/सोनभद्र ,5 लाख रुपये का हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को डाला पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 64/24 आईपीसी की धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी राजेश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी सेक्टर सी मोड़ डाला चढ़ाई को बजरिये मुखबिर की सूचना पर सेवा सदन मोड़ डाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर विधिक कारवाई कर चालान कर दिया गया है।
बरामदगी का विवरण 120 ग्राम हेरोइन (कीमत 5 लाख लाख)
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. राजेश सिंह डाला चौकी इंचार्ज
2. कांस्टेबल मुकेश कुमार

