सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुमहान गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान दुम्हान सरयू सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय संतोष पुत्र देवराज निवासी दुम्हान बीती रात्रि खाना खाकर सोया तो सोया ही रह गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु पीएम हॉउस भेज दिया है।और मामले की छानबीन में जुट गई है।

