दुकान के छत पर वाइंडिंग कर सुखाने के लिए रखे सबमर्सिबल पर चोरों ने किया हाथ साफ ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी के वार्ड नं 6 मे एक दुकान के छत पर वाइंडिंग कर सुखाने के लिए रखे सबमर्सिबल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पवन कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर मे अवगत कराया है कि दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नं 6 मे मेरा सबमर्सिबल वाइंडिंग व रिपेयरिंग की दुकान है। आज बुधवार को सबमर्सिबल वाइंडिंग कर अपने ही दुकान के छत पर धूप में रखा था। जिसे आज बुधवार की सुबह करीब 11 बजे के लगभग दो कबाड़ चुनने वाले ले गए। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी प्रार्थी के पास है।जब पीड़ित दुकानदार कबाड़ दुकानदारों के पास गया तो दोनों कबाड़ चुनने वाले दिघुल व बघाडू के बताए जा रहे है।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment