अशोक मद्देशिया,,
चोपन /सोनभद्र बिना परमिट के अवैध खनिज का परिवहन कर रहे वाहन को पकड़कर एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व अवैध खनिज के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 62/2024 धारा- 3/57/72 उ0प्र0 उप खनिज परिहार नियमावली 1963 व धारा- 4/21 खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम व धारा- 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व धारा- 379, 411 भादवि में वांछित अभियुक्त वाहन चालक इम्तियाज अली उर्फ मंगरू पुत्र वाहिद अली निवासी निहालापुर थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को आज दिनांक 26.03.2024 को समय करीब 12.05 बजे करगरा मोड़ मारकुण्डी से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1. इम्तियाज अली उर्फ मंगरू पुत्र वाहिद अली निवासी निहालापुर थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष
*वांछित अभियुक्तगण का विवरण -*
1. वाहन संख्या UP 64T6111 की वाहन स्वामिनी मीना देवी पत्नी स्व0 विन्ध्याचल यादव निवासी मीनाबाजार मारकुण्डी थाना चोपन जनपद सोनभद्र
2. अतुल मिश्रा पुत्र अज्ञात निवासी उरमौरा राबर्ट्सगंज सोनभद्र
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. का0 अजीत कुमार यादव चौकी गुरमा थाना चोपन सोनभद्र।
4. का0 सत्यम सरोज चौकी गुरमा थाना चोपन सोनभद्र।

