अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्रः चोपन थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक क्षत विक्षत अवस्था में अधेड़ का शव पाया गया। वहीं, अधेड़ का शव मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ ट्रेक जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
मिली जानकारी अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी निवासी मृतक जगत प्रसाद (60) पुत्र स्वर्गीय राम लोटन रोज की भांति सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। वह लाखन वीर बाबा मंदिर के पास से बनी सीढ़ियों से से ऊपर की तरफ ट्रैक पर चले गए। वह ट्रैक पर टहल रहा थे। इसी दौरान आशंका जताई गई कि त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन की में चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी शरीर दो टुकड़ों में कट गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, जानकारी होने पर एस आई मयफोर्स तत्काल मौके पर पहुंचें। परिजनों ने शव की पहचान की। चोपन थाना के दरोगा उमाशंकर ने बताया कि एक बुजुर्ग के मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेन के चपेट में आने से हाइडिल निवासी दो टुकड़ों में बटा, परिजनो में मचा कोहराम।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, March 26, 2024 11:07 AM
---Advertisement---

