सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व देश मे लोकसभा चुनाव के संबंध मे निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव तिथियां का ऐलान होने के बाद लोकसभा चुनाव तथा दुद्धी विधानसभा उप चुनाव के लिए संभावित विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों के टिकट पाने के लिए दिल्ली और लखनऊ का भाग दौड़ शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लोकसभा सीट पर और विधानसभा सीट पर अभी प्रत्याशियों की नामो की घोषणा नही हुआ है | जिसको लेकर संभावित प्रत्याशियों की टिकट पाने के लिए बड़े नेता से लेकर छोटे नेताओं तक टिकट पाने के लिए भाग दौड़ मे लगे हुए है। कई पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामो की घोषणा लोकसभा सीट पर कर दिया है | और अभी तमाम पार्टी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नही किए है जिसको लेकर प्रत्याशी टिकट पाने के लिए बेचैन देखे जा रहे हैं। दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की नाम की घोषणा करीब 2 महीना पहले कर दिया समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड के
नाम की घोषणा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पहले ही कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा और विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की लंबी लाइन है अब देखना है पार्टी कौन से प्रत्याशी को पार्टी का टिकट देकर चुनाव मैदान मे उतरती है | दुद्धी विधानसभा सीट खाली होने के बाद यहां उप चुनाव होना है। इस विधानसभा से टिकट पाने के लिए श्रवण कुमार सिंह गोड टिकट की दौड़ मे सबसे आगे चल रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई दर्जनों भर प्रत्याशी टिकट पाने के लिए लाइन मे लगे हुए हैं | अब पार्टी किस प्रत्याशी को टिकट देकर चुनाव मैदान मे उतरती है या आने वाला समय बताएगा। वैसे तमाम प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। वैसे माना जा रहा है कि इस बार दुद्धी विधानसभा सीट पर कोई अच्छा कुशल नेतृत्व करने वाला प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी जो क्षेत्र के विकास और क्षेत्र के आदिवासियों के लिए काम कर सके। अभी भारतीय जनता पार्टी के अलावा बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस व अन्य पार्टियों और निर्दल प्रत्याशी भी चुनाव मैदान मे उतरेंगे। बता दे कि राम दुलारे सिंह गोंड को अदालत के द्वारा पास्को और दुष्कर्म के मामले में न्यायालय में 25 साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद से विधानसभा का सीट खाली हो गया था। इस बार लोकसभा के साथ विधानसभा का भी चुनाव होना है।

