सोनभद्र।उत्तरप्रदेश,
लोकसभा चुनाव के बिगुल बजते ही पुलिस व प्रशासन द्वारा हर तरह कदम उठाए जा रहे हैं ताकि चुनाव को शान्तिपूर्ण तरीके से कराया जा सके । इस कड़ी में आज उत्तरप्रदेश में मध्यप्रदेश पुलिस की बॉर्डर मीट की गई । जिसमें आपस में थाना स्तर पर टॉप टेन अपराधी, सक्रिय अपराधी, ट्रबलमेकर एवं वारंटी की सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश के जनपद सिंगरौली में प्रथम चरण में चुनाव होने के कारण आज यह अंतर राज्य बैठक की गई ।

इस अंतर राज्य बैठक में उत्तरप्रदेश से थाना अनपरा, थाना शक्तिनगर एवं मध्यप्रदेश से थाना मोरवा के अधिकारी मौजूद दिखे ।
इस बैठक में मध्यप्रदेश से थाना मोरवा एसडीओपी मोरवा के के पांडे, व टी आई मोरवा अशोक सिंह परिहार व उत्तरप्रदेश पुलिस की तरफ से क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा श्री राजेश कुमार सिंह,थाना इंचार्ज शक्तिनगर सुधीर कुमार सिंह उपस्थित दिखे।
लोकसभा चुनाव के बिगुल बजते ही यूपी एमपी पुलिस ने किया बॉर्डर सील
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, March 19, 2024 10:04 AM
---Advertisement---

