मल्देवा मे पांच दिवसीय कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा का होगा आयोजन ||

---Advertisement---

|

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के मल्देवा गाँव मे नवनिर्मित कुलेश्वर महादेव मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि विधान से होना सुनिश्चित किया गया है। आयोजक मंडल के प्रमुख कुलभूषण पांडे ने बताया कि पांच दिवसीय वैदिक रीति रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त होने वाले पूजन पाठ व शाम को 7 बजे से कथा समापन तक प्रति दिन 5 दिन तक दिनॉक 26.03.2024 से 30.03.2024 तक काशी के मर्मज्ञ कथा वाचक श्री भैया जी पाठक व प्रयागराज व अयोध्या जी के संत डा0 महेश्वर दास जी महाराज जी द्वारा भगवत कथा का कराया जाना प्रस्तावित है।
आयोजक मंडल के कुलभूषण पाण्डेय, मनीष जायसवाल व अनुराग त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि पांच दिवसीय पूजा पाठ व कथा के समापन के दिन 30 मार्च को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment