आदर्श आचार संहिता लगते ही नगर पंचायत पुलिस-प्रशासन आई हरकत में,हटवाए पोस्टर-बैनर।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होते ही आदर्श नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में राजनैतिक दलों द्वारा लगाये गये बैनर व पोस्टरों को हटा दिया। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि बिना इजाजत के राजनीतिक बैनर, पोस्टर लगाने पर कार्यवाही होगी। चुनाव आयोग के द्वारा आचार संहिता लागू होते ही नगर पंचायत के लिपिक अंकित पांडेय,थाने के उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव ने आदर्श नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, प्रीतनगर,ब्लाक, हॉस्पिटल रोड सहित अन्य स्थानों पर लगाये गये राजनैतिक दलों के बैनरों और पोस्टरों को हटवा दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस-कर्मी मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment