दुद्धी मे होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न | |

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी के पुरानी कोतवाली परिसर मे शनिवार की शाम रंगो की त्यौहार होली और रमजा़न को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे शासन के आगामी निर्णयों,लोक सभा चुनाव व त्योहारों के मद्देनजर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने संभ्रांत जनों को बताया कि आने वाले त्योहार होली, रमजान पर्व को लेकर शासन की ओर से गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। अब किसी भी नए कार्यक्रम के लिए अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थल पर ही होलिका दहन होगी। उन्होंने कहा कि त्यौहार तथा आम चुनाव मे अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रखी जा रही है। आगे कहा कि कोई भी गलत सूचनाओं को प्रसारित न करे आमलोगो के द्वारा फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि प्लेटफार्मो पर जो भी पोस्ट किया जाता है उसे मीडिया सेल जरूर देखती है।इसके अलावा उन्होंने होली पर आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
शांति समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम सुरेश राय ने कहा कि होली पर्व के साथ -साथ लोकसभा चुनाव की आचार संहिता भी लग गई है, इसलिए त्योहारों पर किसी भी आयोजन के लिए परमिशन लेकर ही आयोजन किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि अपने अपने गाँव मे शांति पूर्वक होली मनाने की तैयारी को लेकर देख लें। यदि कहीं कोई समस्या है तो समय रहते स्थानीय प्रशासन को अवगत कराएं ताकि समय रहते उसका समाधान हो सके।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, नवागत इंस्पेकर कुमुद शेखर सिंह, एसएसआई काशी सिंह,श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल अग्रहरि,सुरेंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुमित सोनी,कल्लन खां, लाला बाबू ,सभासद शाहिद,असगर हुसैन,त्रिभुवन यादव, सुरेश, सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment