सत्यपाल सिंह
म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ तथा ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने शुक्रवार को स्थानीय कस्बे में गुरूद्वारा के समीप 35 लाख रूपए की लागत से बनने वाले बारात घर का विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने कहा कि बारात घर के बन जाने के कारण गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। यह बारात घर निश्चित रूप से क्षेत्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा।इस दौरान प्रधान संगीता गणेश जायसवाल,पूर्व प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, दीपक सिंह, प्रेमचंद यादव,राजपति विश्वकर्मा, सुधीर कुमार, जितेंद्र अग्रहरि, इरफान अहमद खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

