राजमार्ग डायवर्ट मार्ग पर लगा लगभग 12 घंटे से जाम,बस में फंसे यात्री बच्चे पानी के लिए तड़प गयें

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। वाराणसी/शक्तिनगर राजमार्ग का डाला ओबरा सम्पर्क मार्ग से डायवर्जन के कारण स्थानीय निवासी के साथ झारखंड,उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़ के यात्री ज़िल्लतों को सह ही रहे थे परंतु आज तो हद हो गयी जब जिमीदारों ने अपने हाथ खड़े कर लिए।
डाला से होकर डायवर्जन के रास्ते शाम 8 बजे से गाड़ियों के खराब व जिम्मेदार की लापरवाही से यात्री व अन्य गाड़ी वाले पूरी रात झेलते रहे। कोई पानी के लिए ओरेशां तो कोई भूख से परेशान। ऐसे में हर व्यक्ति अपनी परेशानी को लेकर घूमता नजर आया वही रात्रि के समय सभी दुकाने बंद होने से राहगीरों को कोई सुविधा भी उपलब्ध नही हो सकी।
लगभग 10 से 15 किलोमीटर का जाम का जिम्मेदार कौन, यात्रियों ने बताया कि हम सभी मे किसी को ट्रेन पकड़ना है तो किसी को फ्लाइट, लेकिन यह जाम छूटने का नाम नही ले रहा। डायवर्जन मार्ग सकरा होने के कारण डबल गाड़ियों के आवागमन से जो समस्या आम जन को 8 महीने से झेलनी ओढ़ रही है। उसका निदान उत्तर प्रदेश स्टेट हाइवे और ब्रिज बनाने की जिम्मेदारी में रेलवे प्रशासन को कोई फर्क नही।
देखा जाय तो 2012 से हाइवे के संचालन में आज तक कही भी सूचरु ढंग से सड़क कंप्लीट नही पाया गया। चार चक्का गाड़ियों के पुराने पल से आवागमन में जिले के आला अधिकारी सीधे अपने गंतब्य को निकल जाते है। परंतु झेलना तो जनपद के एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने वाले आम लोगों को है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment