अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। रेणुकापार स्थित एक गांव के ही दो मनचलें युवकों ने मंगलवार शाम छेड़छाड़ करते हुए एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से खेत में ले गया। लेकिन किशोरी की हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए अपनी इज्जत लुटने से बची ली। जबरदस्ती करने के दौरान किशोरी और उसकी सहेली द्वारा लगातार शोरगुल की वजह से भयभीत आरोपी भाग खड़े हुएं जाते जाते गाली गलौज के साथ किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे गयें।
मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।इस बाबत परिजनों द्वारा ओबरा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी चौदह वर्षीय पुत्री मंगलवार शाम अपनी एक सहेली के साथ गांव के ही एक दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रही थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक गोपाल प्रजापति अपने एक साथी मनोज कुमार के साथ मोटरसाइकिल से किशोरी के पास पहुंच गए। इस दौरान गोपाल मोटरसाइकिल से उतरकर उनकी पुत्री को जबरदस्ती करते हुए पास के ही खेत में खींच ले गया। जब पुत्री और उसकी सहेली ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपित मनोज ने पीड़िता का गला दबाकर जान से मारने के धमकी दी।
जब दोनों किशोरियों ने ज्यादा शोर करना शुरू किया तो दोनों ही आरोपित गांव वालों की डर से मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नाबालिग बच्चियों की दिलेरी से बची इज्जत,पुलिस ने मामला दर्ज कर , तलाश शुरू की।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, March 14, 2024 3:02 AM
---Advertisement---

