ट्रैक्टर के धक्के से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिहा गांव मे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय इंद्रावती देवी पत्नी श्याम बिहारी मिश्रा निवासिनी पतरिहा शाम अपने दुकान के बाहर बैठी हुई थी की एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल अवस्था मे आनन फानन में निजी वाहन से परिजनों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ शाह आलम ने घायल महिला को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अस्पताल के मेमो पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पीएम हॉउस भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now