हाइड्रा के चपेट में आने से युवक की मौत

---Advertisement---

बग्घा सिंह,

बीजपुर(सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद परियोजना के राख बंधे के पास पाइप लाइन का कार्य कर रहा श्रमिक हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार जलजलिया निवासी कुंजल यादव पुत्र गुलाब यादव मंगलवार की शाम अधौरा राख बंधे के पास एनटीपीसी रिहंद की राख निस्तारण के लिए लगायी गयी पाइप लाइन को रिपेयरिंग का कार्य कर रहा था वही पाइप को उठाने के लिए पास ही हाइड्रा क्रेन से भी कार्य किया जा रहा था तभी अचानक श्रमिक कुंजल यादव हाइड्रा क्रेन के पिछले चक्के की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी घटना स्थल पर चीख पुकार मच गयी अन्य साथी श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और एनटीपीसी धन्वंतरि अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि ड्राइवर व हाइड्रा को कब्जे में ले लिया गया हैं और आगे की कार्यवाही हो रही हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment