नौडीहवा थाना गढ़वा
जिला -सिंगरौली (म.प्र.) अवैध नशा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नौडिहवा पुलिस के द्वारा आदतन कोरेक्स तस्कर को 35 कोरेक्स के साथ किया गिरप्तार ।मोहम्मद युसूफ कुरैशी (भा.पु.से.) पुलिस अधिक्षक महोदय सिंगरौली के निर्देसन एवं शिवकुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन में एवं आशीष जैन SDOP चितरंगी तथा थाना प्रभारी गढ़वा अनिल कुमार पटेल के निगरानी में चौकी प्रभारी नौडीहवा को मिली सफलता ।
घटना का विवरण – दिनांक 09/03/2024 को पुलिस चौकी नौडिहवा चौकी प्रभारी नौडिहवा को जरिये मुखविर से सूचना प्राप्त हुयी की ग्राम हीरामणि सिहं उर्फ पिन्टु सिहं पिता राजमन सिहं उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम क्योटली थाना गढवा जिला सिगंरौली का अपने किराने की दुकान से अवैध तरीके से प्रतिबन्धित कोडीन युक्त कप सिरप बेच रहा है मुखविर की सुचना पर चौकी प्रभारी नौडिहवा उ.नि उदय करिहार हमराह स्टॉप एवं दो स्वतन्त्र साक्षी को लेकर ग्राम क्योटली पहुचकर मुखबिर के बताए अनुसार हीरामणि सिहं उर्फ पिन्टू को घेरा बन्दी कर पकडा गया तो उपरोक्त व्यक्ति के पास से 35 शीशी प्रतिबन्धित कोडीन युक्त कप सीरप बरामद हुआ है। बरामद शुदा प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के संबंध में आरोपी हीरामणि सिहं उर्फ पिन्टु सिहं पिता राजमन सिहं उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम क्योटली थाना गढवा जिला सिगंरौली को वैध दस्तावेज चाहने हेतू धारा 91 जाफौ की नोटिस तामिल की गई लेकिन उपरोक्त आरोपी के व्दारा किसी प्रकार का कोई बैध दस्तावेज/ लायसेन्स पेश नही कर पाया उपरोक्त आरोपी का कृत्य धारा 8/21,22,29 NDPS एक्ट के तहत अपराध पाये जाने से 35 शीशी प्रतिबन्धित कोडीन युक्त कप सिरप कीमती 6000/- को जप्त कर आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है
उपरोक्त आरोपी आदतन अपराधी है ।
जप्त माल का विवरण:
अपराध क्र. 84/2024
1. प्रतिबन्धित कोडीन युक्त कप सिरप कोरेक्स 35 शीशी कीमती 6000 /-
धारा – 8/21,22,29 NDPS एक्ट
नाम पता आरोपी — आरोपी हीरामणि सिहं उर्फ पिन्टु सिहं पिता राजमन सिहं उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम क्योटली थाना गढवा जिला सिगंरौली
सराहनीय भूमिका निरीक्षक अनिल कुमार पटेल थाना प्रभारी गढ़वा, उ नि उदय चन्द्र करीहार चौकी प्रभारी नौडीहवा स.उ.नि. मदन प्रसाद तिवारी प्र. आर. 224 प्रमोद बैस प्र आर 443 धीरेन्द्र पटेल आर. 09 सहजानंद सिंह आर 354 राजेश मिश्रा आर 230 राजा, और आर. 15 पुष्पराज सिहं बघेल का सराहनीय योगदान रहा है।

