पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया मार्च

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,

म्योरपुर।सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में रविवार को पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मार्च किया।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल की अगुवाई में पैरामिलिट्री फोर्स की एक बटालियन के साथ म्योरपुर के विभिन्न गांवो में मार्च किया।इनमें आश्रम मोड, रनटोला, खैराही, कुस्महा, म्योरपुर काचन, करहिया, किरबिल, आरंगपानी व लिलासी गांवो में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मार्च किया।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि किसी भी अराजक तत्व के बारे में कोई भी जानकारी दे सकते हैं।उन्होंने बिना किसी के दबाव में आए मतदान करने की बात भी कहीं।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment