रवि सिंह,
,दुद्धी|सोनभद्र कोतवाली पुलिस ने स्थानीय क़स्बे के वार्ड न0 9 में धर्म परिवर्तन के आरोपी के घर पर न्यायालय द्वारा जारी 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की| डुगडुगी पिटवाकर आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा की गई|
कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी ने बताया कि थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 175/2023 धारा 366, 344, 376(2)N 328 भा0द0वि0 व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम 2021 में वांछित अभियुक्त गण हुस्ने आरा पुत्री उस्मान शाह उर्फ कल्लू व जहां नारा खातून पुत्री उस्मान शाह उर्फ कल्लू, व सुफैरा बेगम पत्नी उस्मान शाह उर्फ कल्लू निवासीगण कलकली बहरा नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 दुद्धी थाना दुद्धी
जिला सोनभद्र के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी 82 सीआरपीसी की कार्रवाई डुगडुगी पिटवाकर घर पर नोटिस चस्पा कर की गई|

