कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन व नारेबाजी

---Advertisement---

 

रवि सिंह,,

दुद्धी /सोनभद्र को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले तीन दशक से किया जा रहा है और 30 घण्टे का भूख हड़ताल भी किया जा चुका है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम चंद यादव, अधिवक्ता उदयलाल मौर्य, अधिवक्ता शिवशंकर गुप्ता, अधिवक्ता छोटे लाल गुप्ता, अजय रतनेंद्र, विष्णुकांत तिवारी, सत्यनारायण यादव, राकेश कुमार अग्रहरी, आशीष कुमार, सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण व मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment