पी.डबल्यू.डी.विभाग बना भ्रष्टाचार का पर्याय, रेड़िया में एक माह पूर्व में बना सड़क उखड़ने लगा।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र।चोपन ब्लाक स्थित ग्राम रेड़िया में बने रोड को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। 10 से 15 दिन हुए रोड कंप्लीट को लेकिन रोड जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने लगी है। दो दिन हुए बारिश से रोड पर बरसात का पानी जमा हो होने लगा है। जिससे आने-जाने वाले रहवासियों को आवागमन में समस्या हो रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड बनने के दौरान हमने मौके पर आए जेई से रोड मानक के अनुरूप बनाने की बात कही थी। तो जेई साहब ठहरे जेई साहब उन्होंने कहा रोड मानक के अनुरूप ही बन रहा है। गरीब भोली भाली जनता को अनपढ़ समझकर पाठ पढ़ा गए जेई साहब। अब उसी का खामियाजा गांव की जनता भुगतने को मजबूर है। बात की जाए पीडब्ल्यूडी विभाग की तो जितने भी कार्य हो रहे हैं। वह ठेकेदार अपनी उच्ची पहुंच का फायदा उठाकर मानकविहीन कार्य करने से बाज नहीं आ रहे हैं। महीना भर चलने वाले रोड निर्माण को देखने की जहमत संबंधित जेई नहीं उठाते। एक दो बार खानापूर्ति के लिए मौका मुआयना करके चले जाते हैं और भोली भाली जनता की आवाज को सुनने से गुरेज करते हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोंड़ ने कहा कि हमने जिले के आलाधिकारियों को रोड की बाबत डीएम फंड में लेने की बात कही थी। जिला पंचायत की बैठक में आरसीसी रोड व दोनों तरफ नाली का प्रस्ताव रखा था। चुकी क्षेत्र में जिला पंचायत सड़क की जद में न होने के कारण और हमारे कार्य क्षेत्र में न होने की वजह से पीडब्ल्यूडी विभाग की जद में आ रही रोड को पीडब्ल्यूडी विभाग ही काम कर सकती है। कार्य किसी अन्य ठेकेदार को मिला हालांकि पेटी पर लेकर किसी अन्य द्वारा कार्य कराया गया है। बरसात होने के कारण जल्दी ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। माह के अंदर ही बनी रोड एक बारिश होते ही ध्वस्त हो गई। सड़क के किनारे जो नाली बनी हुई है। उसका भी लेवल ना मिलने की वजह से नाली भी गलत तरीके से बन गई है। रोड मानक अनुरूप बनी होती तो इतनी जल्दी खराब या फेल नहीं हो जाती है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment