मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत (307) जोड़े ने एक-दूजे संग जीने मरने की सौगंध खाई।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। रेलवे फुटबॉल मैदान में मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत (307) जोड़ों ने एक साथ जीने मरने की खाई कसम तो 2 मुस्लिम जोड़े ने निकाह कर एक दूजे के हुए।
आप सभी को अवगत कराते चलें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 29 फरवरी 2024 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 5 विकास खंडो के अलग-अलग काउंटर से मिले जानकारी अनुसार चोपन,कोन ,दुद्धी, बभनी, म्योरपुर मिलाकर कुल 320 जोड़ों का पंजीकरण किया गया था जिसमें कुछ जोड़े उपस्थित नहीं हो पाए कुल 302 हिंदू परिवारों का विवाह संपन्न हुआ तो वहीं दुद्धी से आए दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एव प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समाज के दलित पिछड़े लोगो को सामूहिक विवाह कर कर अतुलनीय एव सराहनीय कार्य किए हैं।
वही सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि एक बेटी की शादी करने में गरीब आदिवासी ,दलित भाई जमीन बेचकर शादी करते थे लेकिन उ0प्र0 के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी ने सामुहिक विवाह कराकर कितनें माता-पिता के कंधों से बोझ उतारकर जनहित में मिशाल कायम किए हैं।
इस शुभ अवसर पर चोपन ब्लाक प्रमुख लीलादेवी,बीजेपी नेता संजीव त्रिपाठी ,डा0 सतेंद्र आर्य, समाज कल्याण अधिकारी सहित चोपन प्रशासन विवाह के साक्षी बने।दूर दूर से आए जोड़े संग उनके परिजनों से पूरा चोपन में मेले जैसा हो गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment