अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड आशुतोष कुमार के मार्गदर्शन में सलाईबनवा (पनारी) आंगनबाड़ी केन्द्र के बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव के द्वारा और उच्च प्राथमिक विद्यालय सलाईबनवा (कोटा) के बाउंड्री गेट के निर्माण का पूजन प्रधानाध्यापक श्लेष कुमार ने किया।
अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने विस्तार से जानकारी दिया कि अदाणी फाउंडेशन सामुदायिक अवसंरचना विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत इन कार्यों को करा रहा है, इसके अलावा समूहों से जुड़ी हुई महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने के लिए भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवपतिया व गांव की अन्य महिलाएँ एवं पुरुष उपस्थित रहे। इस पहल की ग्राम प्रधान, अध्यापकगण व ग्रामवासियों ने कंपनी का आभार प्रकट किया।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा सलईबनवा में आंगनबाड़ी केन्द्र के स्कूल के बाउंड्री व गेट निर्माण का किया भूमि पूजन।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, February 29, 2024 6:10 AM
---Advertisement---

