*एनटीपीसी सिंगरौली के तृतीय चरण के विस्तारीकरण हेतु कार्यवाही जारी*

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी सिंगरौली के तृतीय चरण के विस्तारीकरण हेतु कार्यवाही जारी
राज्य एवं राष्ट्र के विकास को समर्पित शक्तिनगर सोनभद्र स्थित, एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना 800 मेगा वॉट की दो यूनिट लाने की योजना के साथ विस्तारीकरण हेतु अग्रसर है। इस विस्तारीकरण के लिए ज्वालामुखी आवासीय परिसर को खाली कराये जाने का कार्य प्रगति पर हैं और काफी हद तक पूरा किया जा चुका हैं। उक्त आवासीय परिसर को खाली कराने का कार्य शासन एवं प्रशासन की मदद से वैधानिक रूप से एवं शांतिपूर्ण ढंग हो रहा हैं। कतिपय अधिवासित व्यक्तियों ने संपदा अधिकारी एनटीपीसी सिंगरौली के आदेश पर न्यायालय से राहत भी मांगी है जिनका निस्तारण सेशन न्यायालय सोनभद्र से होना है। ऐसे ही एक मामले मे उच्च न्यायालय ने वादी को संपदा अधिकारी को एक लाख जमा करने तथा सेशन न्यायालय को सीमित समय मे मामले को निस्तारित करने का आदेश पारित किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment