पत्नी के हत्यारा पति को चोपन   पुलिस  ने किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,

चोपन/सोनभद्र

पत्नी के हत्यारा पति  चोपन   पुलिस  ने किया गिरफ्तार,,, आला कत्ल डण्डा व कुल्हाडी बरामद।डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2024 धारा- 304 भादवि में वांछित अभियुक्त कैलेश्वर चेरो पुत्र झम्मन चेरो, निवासी पटवध, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 25.02.2024 को समय प्रातः 06.30 बजे मुखबीर की सूचना पर वैरिहवा मोड़ सलखन से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त कैलेश्वर चेरो की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डण्डा व कुल्हाडी अभियुक्त के घर के पीछे सरसो व अरहर के खेत से बरामद किया गया।

अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* अभियुक्त कैलेश्वर चेरो ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 23/24.02.2024 की रात्रि में वह शराब के नशे में था और अपनी पत्नी महराजी से खाना मांगा पत्नी द्वारा समय से खाना न देने पर गुस्से में पास में रखे कुल्हाडी व डण्डे से पत्नी महराजी को मार दिया जिससे रात में ही महराजी की मृत्यु हो गयी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2. व0उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 श्यामदेव यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 पारस यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 अतुल सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment