अधिवक्ताओं ने न्यायालय गेट के पास प्रदर्शन कर दुद्धी को जिला बनाने का किया मांग ||

---Advertisement---

 

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । जिला बनाओ, विकास कराओ की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान मे आज शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे पुर्व की भाँति न्यायालय गेट पर अधिवक्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन ।प्राप्त समाचार के अनुसार दुद्धी बार एसोसिएशन व सिविल बार एशोशिएशन के सभी सदस्यों ने न्यायिक कार्य से विरत होकर न्ययालय परिषर मे जुलुस निकाला एवं सभा की। वक्ताओं ने शासन से मांग किया कि जनपद सोनभद्र मुख्यालय, इस क्षेत्र से अत्यधिक दूरी पर स्थित है । यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित, औद्योगिक बहुल्य आदिवासी क्षेत्र है। इसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्काल दुद्धी को नया जिला घोषित कर देना चाहिए। बतादे की लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग के परिपेक्ष्य मे आंदोलन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुरजोर ढंग से उठाई जा रही है। शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। इसी तरह कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और दुद्धी को जिला बनाओ के लिए आगे की रणनीति तैयार की। इस मौके, रामपाल जौहरी ,प्रभु सिंह ,नन्दलाल अग्रहरि,प्रेम चंद्र यादव,राकेश श्रीवास्तव, सत्यनारायण यादव, राम जी पांडेय,छोटेलाल अग्रहरी, संतोष गुप्ता,आशीष कुमार गुप्ता, आशीष तिवारी, प्रेमचंद गुप्ता,राहुल अग्रहरि,के साथ काफी संख्या मे संघर्ष मोर्चा लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment