मिर्ज़ापुर लोकसभा क्षेत्र से दौलत सिंह हो सकते हैं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी। पूर्व समाजवादी नेता एवं वर्तमान में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदाधिकारी दौलत सिंह की चुनावी तैयारियों एवं उनके नेतृत्व में कैलहट मिर्ज़ापुर में हुवे ऐतिहासिक पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को देखते हुवे गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व इनको प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है। जिले के ही पटेल समाज से आने वाले दौलत सिंह पुराने समाजवादी नेता रहे है एवं स्व० मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी पार्टी को मिर्ज़ापुर में खड़ा करने का मुख्य योगदान दिया है। और दौलत सिंह विश्व मे हाइड्रोजन बनाने की अग्रणी कंपनी बिज़ल ग्रीन एनर्जी के निदेशक भी है

