*एनसीएल के जयंत क्षेत्र ने सीएसआर के तहत माड़ा ईको पार्क के विकास हेतु किया एमओयू*

---Advertisement---

जयंत/सिंगरौली/मप्र0 एनसीएल के जयंत क्षेत्र ने सीएसआर के तहत माड़ा ईको पार्क के विकास हेतु किया एमओयू*गुरुवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की जयंत परियोजना ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत माड़ा ईको पार्क के विकास हेतु वन विभाग, सिंगरौली के साथ एक एमओयू किया। इस दौरान एनसीएल से क्षेत्रीय महाप्रबंधक (जयंत) श्री ए एन पांडेय और वन मंडलाधिकारी श्री अखिल बंसल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू के तहत जयंत परियोजना के द्वारा वन विभाग को सिंगरौली स्थित माड़ा ईको पार्क में सुरक्षा के लिए चैनलिंक फेंसिंग की व्यवस्था हेतु 96 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इस अवसर पर एनसीएल की जयंत परियोजना से विभागाध्यक्ष और वन विभाग, सिंगरौली के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा पहले भी निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत माड़ा ईको पार्क में पर्यटकों के लिए ई-रिक्शा की सुविधा, पोर्टेबल शौचालय एवं विद्युतीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करवाए हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment