पुलिस परीक्षा में शामिल होने गए युवक का परीक्षा सेंटर से कीमती मोबाइल गायब

---Advertisement---

बग्घा सिंह,

बीजपुर(सोनभद्र) पुलिस परीक्षा भर्ती के लिए पेपर देने गए युवक का परीक्षा सेंटर मध्धुपुर से लगभग एक लाख रुपये का एप्पल मोबाइल गायब हो गया। बताया गया कि युवक परीक्षा देने से पहले विद्यालय के सेंटर पर सम्बन्धित कर्मचारी को काउंटर पर मोबाइल जमा कर टोकन लिया और जब परीक्षा देने के वापस टोकन देकर मोबाइल माँगा तो काफी खोजबीन के बाद कर्मी द्वारा बताया गया कि मोबाइल गायब हो गया है। जानकारी के अनुसार विशाल कुमार पुत्र बृजकिशोर गुप्ता निवासी पुनर्वास प्रथम बीजपुर रविवार को सोनभद्र के मध्धुपुर सेंटर पर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। बताया कि उसने नियमानुसार सेंटर पर मोबाइल जमा कर टोकन भी लिया था लेकिन बाद में कर्मचारी ने मोबाइल गायब कर दिया। युवक विशाल ने तत्काल मोबाइल गायब करने की सूचना सुकृत पुलिस चौकी को लिखित देकर सोनभद्र साइबर सेल को दिया लेकिन केंद्र ब्यवस्थापक सहित सम्बन्धितों ने मोबाइल अपने यहाँ से गायब होने की घटना को गम्भीरता से नही लिया जिसके कारण युवक का कीमती लगभग एक लाख का एप्पल मोबाइल नम्बर 8354830027 के गायब होने की जानकारी ऑनलाइन एफआईआर और मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल में किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment