सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन-पूजन,विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। स्थानीय आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र स्थित प्रीतनगर गड़ईडीह श्री नर्वदेश्वर महादेव पराम्बा शक्तिपीठ मंदिर पर चल रहे सप्तदिवसीय भागवत कथा का रविवार को हवन पूजन एवं भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। रविवार को सुबह सर्वप्रथम विधि विधान से हवन पूजन किया गया जिसमें सभी यजमान सपरिवार सम्मिलित होकर हवन किये तत्पश्चात दोपहर बारह बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इसके पूर्व शनिवार को वृंदावन धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथावाचिका मां ध्यानमूर्ति ने सात दिनों तक चले संगीत मय कथा में सम्मिलित हुए सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया वहीं विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत धर्म प्रचार प्रमुख नरसिंह तिवारी ने अपने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मां ध्यानमूर्ति जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया| कमेटी के अध्यक्ष विनोद सिंह ने सभी आये हुए कथा- प्रेमी श्रद्धालुगणों का आभार व्यक्त किए संचालन हंसराज शुक्ला ने किया|
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,बारमती देवी, धर्मेंद्र जायसवाल,लालजी मिश्रा,पवन अग्रवाल,दीनदयाल सिंह,मनीष सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल,जनार्दन बैसवार, रघुराई भारती, लालबाबू सिंह,अरविंद उपाध्याय,नागेंद्र विश्वकर्मा,आर पी राम,मोमबहादूर आशा देवी,जयशंकर पाण्डेय, तेजवंत पाण्डेय,विकास सिंह छोटकू सहित सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष,बच्चे श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment