बग्घा सिंह,
बीजपुर(सोनभद्र) थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के टोला पौथी पाथर में शनिवार दोपहर एक अनियंत्रित कार एक परचून की दुकान में घुस गयी।दुकान में समान खरीदने आयी एक महिला कार की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गयी। सूचना पर पहुँची डायल 112 नम्बर की पुलिस ने तत्काल महिला को एनटीपीसी के धन्वन्तरि अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार संगीता पत्नी सुग्रीव निवासी पौथीपाथर उम्र लगभग 38 साल दुकान पर कुछ घरेलू सामान खरीदने आयी थी इसी बीच बभनी की ओर से एमपी जा रही कार चालक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया जिससे दुकान का कुछ हिस्सा बर्वाद हो गया और महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। चीख पुकार पर मौके पर पहुँची भीड़ ने पुलिस को सूचना दी और पहुँची पुलिस ने घायल महिला को उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा महिला हास्पिल में भर्ती है इलाज कराया जा रहा है कार चालक दीपक पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर नशे में धुत था।

