*मारकुंडी पुरानी घाटी उतरते समय चारों धाम तीर्थ यात्री बस पलटी, दो दर्जन उपर यात्री हुए घायल!*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र ।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी उतरते समय गुरुवार रात 3 बजे के लगभग तीर्थ यात्री बस घाटी के दूसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार दो दर्जन से उपर यात्री घायल हो गये जिसमें से एक व्यक्ति को सर और कमर में चोट लगने से जिला चिकित्सालय से वाराणसी ड्रामा सेंटर भेज दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार जिला बस्ती कप्तानगंज से तीर्थ यात्री बस 12 फरवरी रात 11 बजे चारों धाम रामेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए 48 यात्री बस स्टांप समेत निकले हुए थे। सभी तीर्थ यात्री यात्रा करते हुए 14 फरवरी को वाराणसी सभी तीर्थ धामों का दर्शन-पूजन करने के पश्चात भोजन कर वाराणसी से अगले तीर्थ यात्रा के लिए बस से जा रहे थे कि 15 फरवरी गुरुवार रात 3 बजे के लगभग मारकुंडी पुरानी घाटी उतरते समय दूसरे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी जानकारी चोपन पुलिस, गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी एवं कोतवाली राबर्ट्सगंज को जानकारी होने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी बस तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर सात एम्बुलेंस द्वारा सभी घायल लोगों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। जिसमें से एक व्यक्ति को सर एवं कमर में चोट लगने से जिला चिकित्सालय से वाराणसी ड्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment