दिशिता महिला मंडल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वाबलम्बी बनाने हेतु प्रयासरत —-इन्दू सिंह

---Advertisement---

 

अनपरा ( सोनभद्र) दिशिता महिला मंडल सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति महिला मंडल सतत् प्रयत्नशील रहा है। इसी श्रृंखला में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वाबलम्बी बनाने के लिए उन्होने 11 सिलाई मशीन वितरित किया।इस अवसर पर उपस्थित दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इन्दू सिंह ने कहा कि अधिकांश महिलाए निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आकर सिलाई प्रषिक्षण प्राप्त करती है, किन्तु सिलाई मशीन के अभाव में उनका हुनर दब जाता है, सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाऐं अपने हुनर के साथ साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन कर पारिवारिक जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकती है। साथ ही उन्होने प्रषिक्षण प्राप्त निपुण 11 ग्रामीण महिलाओ को सिलाई मशीन वितरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रषिक्षण प्राप्त बालिकाओं एंव महिलाओं ने कहा कि महिला मंडल के इस नेक कार्य से हम लोग अपने आप को आत्मनिर्भर बनाते हुए अपने परिवार तथा बच्चों के प्रति आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक भूमिका अदा कर सकेगें।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की सचिव कविता श्रीमाली, सहसचिव तुलिका श्रीवास्तव, सहित वरिष्ठ सदस्याऐं सपना तिवारी, मोना श्रीवास्तव, मेनका अरोड़ा, विभा सिंह, ऋतु हर्षवर्धन, रितु दबे, रमा सिंह, सविता चौबे, रजनी रूंगटा सहित अन्य सदस्याऐं प्रमुख रुप से उपस्थित थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment