तीन दिवसीय बारिश हल्की आज की ओलावृष्टी से किसानों का फ़सल हुआ नुकसान।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। परसों रात्रि से रुक रुककर तीन दिवसीय हो रही बारिश के साथ आज ओलावृष्टि से किसानों के फ़सल की नुकसानी के साथ-साथ सरस्वती पूजा का रंग हुआ फीका।
ऐसे में किसान ही डरे हुए थे कि आज लगभग 1 से दो बजे के बीच तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि से दलहन, तेलहन सरसों,तीसी के साथ गेंहू के फसलों की भी भारी क्षती होने अंदेशा हैं। ओलावृष्टि और हवाओं के तेज झोंके के साथ आए पानी से कई पेड़ गिर गए तथा कई के मकान ,दीवार गिर गए।
गांव से शहर तक के स्कूली बच्चे बसन्त पंचमी का पूजन के साथ जश्न मनाने की तैयारियों में लगे थे कि मौसम ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है। थोड़े देर के लिए धूप निकलकर लोगो को राहत तो दे रहा है तो कुछही पल में तेज गड़गड़ाहट के साथ पानी ने खूब आंखमिचौली का खेल खेल रहा है। इस ओलावृष्टि आंधी पानी से सब्जियों के दाम में इजाफा होने की शंका हैं जाएगा वहीं जानवरों का चारा भी महंगा हो सकता हैं इस बारिश से कही खुशी तो कही गम हैं। मौसम के मार से वीणापाणी मां सरस्वती पूजा उत्सव का रंग भी फीका पड़ गया, वहीं बसंत आगमन वाली फाग भी फीका पड़ गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment