दो बाइक सवार की आमने-सामने हुई टक्कर, दोनों बाइक से सवार गंभीर रूप से घायल ,एक रेफर

---Advertisement---

रवि सिंह

(दुद्धी सोनभद ) कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भट्टी मोड़ के पास दो बाइक चालकों में टक्कर हो गई जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये, स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों की सुचना दुद्धी कोतवाली एवं एंबुलेंस को दिया, जिन्हें पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चालक दीपू उम्र 40 वर्ष पुत्र जयप्रकाश ग्राम रन्नू एवं दूसरा बाइक स्वर चालक रघुनाथ गोंड उम्र 35 वर्ष पुत्र भागीरथी गोंड ग्राम दुम्हान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी ,जिन्हें पुलिस के द्वारा अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया ,जहां प्राथमिक उपचार के बाद रन्नू निवासी दीपू को रेफर कर दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now