अनपरा प्रेस क्लब ने पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन

---Advertisement---

 अनपरा सोनभद्रl ऊर्जाचल दौरे पर आये पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक हाजीपुर को अनपरा प्रेस क्लब ने एक ज्ञापन सौंप जन समस्याओ के निराकरण की मांग की l अनपरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब अनपरा जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुखर है l जन समस्याओ का निराकरण प्रेस क्लब की पहली प्राथमिकता है l उपाध्यक्ष जगदीश साहनी, महासचिव वली अहमद सिददकी व कोषाध्यक्ष संदीप यादव ने महाप्रबंधक ए के खंडेलवाल को समस्याओ से अवगत कराते हुए कहा कि अनपरा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज नहीं होने से यात्रियों का जान खतरे में है, वृद्ध व मरीजो को 18 किलोमीटर दूर जाकर शक्तिनगर रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ता हैl चोपन कटनी पेसेंजर एवं वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरोना काल से बंद है इसका नियमित संचालन कराया जाए l कृष्णशिला, मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को कई किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है, इसे पूर्व की भांति शुरू कराया जाएl मिर्चाधुरी में रेलवे फाटक व अंडर ग्राउंड ब्रिज बनाया जाए l महाप्रबंधक ने सभी समस्याओ को गंभीरता से सुनने के पश्चात जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया l इस अवसर पर अमरीश शर्मा, राजेश गोंड,आकाश यादव, मुकेश कुमार, अभिषेक रजक, अजयन्त कुमार, विक्की राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment