मुस्तकीम खान,,
शाहगंज/घोरावल।
थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस शाहगंज में संविदा पर कार्य करने वाला जय सिंह पुत्र रंगलाल निवासी बगथरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र 40 वर्ष जो लगभग 1 सप्ताह पूर्व ग्राम ढुठेर थाना शाहगंज में लाइन बनाने हेतु खम्बे पर चढ़ा था अचानक लाइन आ जाने के कारण करंट से शरीर जल गया था । जिसका उपचार जिला अस्पताल सोनभद्र में चल रहा था , दौरान इलाज आज दिनांक 21.6.23 को मृत्यु हो गई जिसके शव को उसके परिजनों द्वारा अपने घर पर लाया गया ।उसके उपरांत समय लगभग 11:00 बजे दोपहर में उसके शव को लाकर रोड पर रखकर अपनी कुछ मांगों को लेकर रोड जाम कर दिए। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी घोरावल श्री रमेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री अमित कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर पहूच कर समझा-बुझाकर रोड खाली कराने का प्रयास में लगे हुए है।
समाचार लिखे जाने तक रोड से पब्लिक हटी नहीं थी।
मृतक के परिजन निरंतर विद्युत विभाग के अधिकारी को मुआवजे हेत मौके पर आने की मांग कर रहे हैं।वही मौके पर सांसद श्री रामसकल लोगो के साथ खड़े दिखे।
मौके पर पहूचे क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार एवं उप जिला अधिकारी घोरावल रमेश कुमार मृतक के परिजनों एवं उपस्थित भीड़ को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस घटना की सूचना सूचना उच्चाधिकारियों को भी प्रेषित की जा चुकी है।

