*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन स्थित सुईयां चट्टान बस्ती में एक वर्ष से सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट ख़राब हो जाने के कारण बस्ती के लोग प्रदुषित जल पीने के लिए विवश हो गए हैं।
इस सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पंचवर्षीय योजना में पूर्व प्रधान के नेतृत्व में सुईयां चट्टान के बस्ती के लोगों के स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट पानी टंकी की व्यवस्था किया गया था। लेकिन कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण लगभग एक वर्ष से खराब चल रहा है ।जिसे बनाने हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया गया था। लेकिन आज तक कोई पहल नहीं हुई। उक्त सम्बंध गुलाब चन्द्रा भारती मुलचंद जयसवाल, मुन्नी लाल,पप्पु संतोष यादव, दिनेश गुप्ता राहुल इत्यादि लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट बनवाने की मांग किया गया है। उक्त सम्बंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि हमारे संज्ञान नहीं आया है।उसे जांच करा कर तत्काल तकनीकी कमियां ठीक करा दिया जाएगा।

