बिजपुर ( सोनभद्र ) डीएफओ ने छापामारी कर अवैध लकड़ी कथा का किया सीज। वन रेंज जरहां के बूड़ा पिंडारी में रविवार को गोपनीय शिकायत पर पहुंचे डीएफओ रेणुकूट स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने औचक छापेमारी कर 36 बोटा अवैध कत्थे की लकड़ी को वन रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया । इस दौरान वन रेंज जरहाँ के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
इस बाबत वन दरोगा राजू ने बताया कि काश्तकार के खेत में पेड़ था जिसे काश्तकार ने बगैर परमिट काट रखा था पट्टीदारों के शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है आगे उन्होंने बताया कि फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । डीएफओ के इस कार्यवाही से लकड़ी का अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी माफियाओं सहित वन विभाग महकमे में हड़कंप मचा रहा ।
डीएफओ ने छापामारी कर अवैध लकड़ी कथा का किया सीज।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, June 18, 2023 6:58 PM
---Advertisement---

