ब्रेकिंग- दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे हुई अधेड़ मौत , मचा कोहराम ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर 2 में रविवार की दोपहर 3:30 बजे 52 वर्षीय अधेड़ छोटे लाल उर्फ ढुलमुन पुत्र स्वर्गीय मोती प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 8 जो वार्ड नंबर 2 कांशीराम आवास में अपने 14 वर्षीय पुत्र हर्ष के साथ रहता था सड़क किनारे मृत अवस्था मे पाया गया | मृतक नशे का आदी था , जिससे खानपान पर ध्यान नहीं देता था | मृतक हलवाई का काम करके अपना और अपने बच्चे का जीवकोपार्जन करता था । प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि वह नशे का सेवन करता था जिससे उसकी की मौत हुई होगी | अधेड़ की मौत की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे पुर्व सभासद वार्ड न. 2 विनोद कुमार मिश्रा व वर्तमान सभासद प्रतिनिधि अंका भारती ने दुद्धी कोतवाली को सूचना देकर, परिजनों को भी इसका जानकारी दिया । सूचना पर पहूँचे कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment