दुद्धी तहसील समाधान दिवस पर 46 मामले आए, 4 का हुआ मौके पर निस्तारण ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी / सोनभद्र।स्थानीय तहसील सभागार में आज शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल 46 मामले आए। जिसमें 4 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे आशुतोष दुबे ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील दिवस पर आए जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर एक सप्ताह में गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के पड़े शिकायती प्रार्थना पत्रों पर अगर अधिकारी गंभीरता से जांच पड़ताल कर सही निस्तारण नहीं करेंगे तो अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी प्रताप सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी के अलावा तहसील दिवस पर तहसील स्तरीय अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment