अवैध बालू के साथ वन क्षेत्रधिकारी ने ट्रेक्टर को किया सीज

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज/ सोनभद्र।अवैध बालू के साथ वन क्षेत्रधिकारी ने ट्रेक्टर को किया सीज ।वन रेंज के अंतर्गत कनहर नदी से अवैध बालू का खनन व परिवहन दिन में जहां जोरों पर है वही रात्रि के अंधेरे में सटे गांव के दर्जनों ट्रैक्टर शाम के अंधेरा होते ही नदियों में बालू का खनन व परिवहन करने के लिए गढ़गढ़ाने लगते हैं इसी क्रम में बीती रात गश्त पर निकले रेंजर इमरान खान ने हरपूरा ग्राम पंचायत के लिंक मार्ग पर एक ट्रैक्टर को अवैध बालू का परिवहन करते हुए धर दबोचा जिसे वन रेंज कार्यालय पर लाकर धारा 69 व 41/42 वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनहर नदी से सटे गांव ढेवडी,पकरी, हरपुरा, धोरपा, बैरखड, कुदरी के दर्जनों ट्रैक्टर प्रतिदिन शाम के अंधेरा होते ही नदियों की ओर रुख कर लेते हैं तथा पूरी रात अवैध बालू का खनन व परिवहन करने में मशगूल हो जाते हैं। बीती रात गश्त पर निकले रेंजर इमरान खान ने हरपुरा ग्राम पंचायत के लिंक मार्ग पर कनहर नदी से बालू लदी एक ट्रैक्टर को धर दबोचा। रेंज कार्यालय में रेंजर इमरान खान ने बताया कि अवैध बालू का खनन व परिवहन करने में लिप्त हरपुरा ग्राम पंचायत निवासी संजय पुत्र सुरेश का ट्रैक्टर को धर दबोचा गया है इसे रेंज कार्यालय में लाकर वन विभाग के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है गस्त के दौरान वन कर्मी दिलीप सिंह, सूबेदार भार्गव, अवधेश, सुनील कुमार, पाठक राम मौके पर मौजूद थे।
ट्रैक्टर पकड़कर सीज करने की कार्रवाई से प्रतिदिन चलने वाले दर्जनों ट्रैक्टरों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है बालू खनन व परिवहन करने वाले बालू माफियाओं के द्वारा मैनेजिंग का खेल चल रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment