पहाड़ी चिरुई ग्राम सभा में पानी का टैंकर न चलने से ग्रामीणों में आक्रोश।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन नगवां विकास खण्ड पहाड़ी ग्रामीण अंचल चिरुई ग्राम सभा इन दिनों भीषण उमस भरी गर्मी जहां जल स्तर पानी का नीचे चले जाने से सरकारी गैर सरकारी हैण्ड पम्पो समेत नदी नाले तालाब सुख गये है वहीं पानी के लिए आम जनमानस बेहाल है वहीं पशु पक्षी जानवर भी पानी के प्यास के लिए दर दर भटकने के लिए विवश हो गए हैं।आज तक सरकारी हैण्ड पम्प साथ छोड़ देने के बावजूद प्रधान सेकेट्री व्दारा पानी का टैंकर न चलायें जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
उक्त सम्बंध में उमाशंकर पाण्डेय पूर्व प्रधान ने बताया कि चिरुई ग्राम सभा आठ टोलों में बटा है। सम्पुर्ण पहाड़ी क्षेत्र है जो कुल लगभग 50 सरकारी हैण्ड पम्प लगे हैं।जल स्तर पानी का नीचे चले जाने के कारण लगभग 40 हैण्ड पम्पो ने पानी का साथ छोड़ दिया।शेष बचें हैण्ड पम्प कुछ पानी कम दे रहे कुछ तो प्रदुषित गंदा पानी दे रहे हैं। चारों तरफ पानी के लिए हो हल्ला मचा हुआ है।प्रधान से कहने के बावजूद भी आज तक पानी का टैंकर गांवों में नहीं चल रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।इस सम्बंध में श्याम सुंदर, गोपाल,छोटू तेतरी, श्यामवती देवी,कैलाश श्यामसुंदर इत्यादि लोगों ने जिलाधिकारी समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब पानी का टैंकर चलवाने की मांग किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment