*हर घर नल योजना के तहत सड़कें हुए बेहाल*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र हर घर जल नल योजना के तहत जहां गांव गिराव‌ की सड़कें हुई बेहाल,एक तो तितलौकी चढ़ी नीम डाल, वाली कहावत सटीक चरितार्थ करती हैं। मारकुंडी मुख्य राज मार्ग से मारकुंडी मीना बाजार जिला जेल मुख्य मार्ग पर।बताते चलें कि मारकुंडी मुख्य राज मार्ग से मारकुंडी मीना बाजार जिला जेल मुख्य मार्ग 5 वर्षों से शासन प्रशासन की निगाहों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। मारकुंडी मुख्य राज मार्ग से महज कुछ दुरी से 2से 3 ,3 फीट के गढ्डों में तब्दील हो गई है वर्षांत के दिनों में तो तालाब का रुप धारण कर लेता है। जहां छोटे बड़े दो पहिया वाहन समेत पैदल‌ साईकिल ढेला टेम्पो का आवागमन बाधित हो जाता है।जहां मारकुंडी मीना बाजार गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है वहीं वहीं हर घर जल नल योजना के तहत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग से लेकर मारकुंडी मीना बाजार तक मुख्य सड़क पटरियों के किनारे किनारे गढ्डा खोदकर पाईप लाईन बिछाया जाने के बाद सिर्फ़ मिट्टियों से गढ्डों का भर दिया गया है जो हल्के फुल्के वर्षांत से सड़क समेत पटरियां भी गढ्डों में तब्दील हो गई है।जो समय रहते जल नल योजना के कार्यदाई संस्था के व्दारा गढ्डों को गिट्टियों से नहीं भरा गया और सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़ी ही भयावाह स्थिति उत्पन्न हो जायेगी। जो आज के परिवेश में भी जिला जेल की बड़ी छोटी वाहनों समेत जिला के आला अधिकारियों के भी वाहनों काआवागमन इसी रास्ते हिलोरें मारते हुए आती जाती है। जो सड़क की सुरत पहले से ही बिगड़ी हुई थी वहीं हर घर जल नल योजना और भी पटरियां खोद कर सड़कों की पुरी सुरत ही बिगाड़ दिया गया है।एक तो तितलौकी चढ़ी नीम डाल वाली कहावत चरितार्थ करती हैं सड़कें। उक्त सम्बंध में जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment